शिखर सम्मान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शिखर सम्मान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 12 मार्च 2012

गिरीश पंकज और शिखा वार्ष्णेय को प्रब्लेस का सम्मान

 
विगत दिनों प्रब्लेस शिखर सम्मान की घोषणा की गयी थी, जिसके अंतर्गत "नागार्जुन जन्मशती कथा सम्मान" हेतु वर्ष-2011 में प्रकाशित दलित विमर्श पर आधारित उपन्यास "ताकि बचा रहे लोकतंत्र" के लेखक श्री रवीन्द्र प्रभात का,"शमशेर जन्मशती काव्य सम्मान" हेतु वर्ष-2010 में प्रकाशित काव्य संग्रह "शब्दों का रिश्ता" की कवयित्री श्रीमती रश्मि प्रभा का तथा  "प्रब्लेस चिट्ठाकारिता शिखर सम्मान" हेतु वर्ष-2011 में प्रकाशित पुस्तक "हिंदी ब्लॉगिंग:अभिव्यक्ति की नयी क्रान्ति" के संपादक द्वय श्री अविनाश वाचस्पति और श्री रवीन्द्र प्रभात का चयन संयुक्त रूप से किया गया था ।

इसले अलावा "केदारनाथ जन्मशती साहित्य सम्मान" हेतु श्री अरविन्द श्रीवास्तव (मधेपुरा), "गोपाल सिंह नेपाली जन्मशती काव्य सम्मान" हेतु श्री शहंशाह आलम (पटना),"अज्ञेय जन्मशती पत्रकारिता सम्मान" हेतु डा. सुभाष राय (लखनऊ)  का चयन करते हुए उद्घोषणा की गयी थी ।

इसके अलावा इस अवसर पर दो और विशेष सम्मान कविवर जानकी बल्लभ शास्त्री और व्यंग्यकार श्री लाल शुक्ल की स्मृति में प्रदान किये जाने की बात की गयी थी 


आज यह उद्घोषणा करते हुए मुझे अपार ख़ुशी हो रही है कि चयन समिति ने उपरोक्त दोनों सम्मान हेतु निम्न सृजनधर्मियों का चयन करते हुए सम्मानित करने का निर्णय लिया है :

1) "जानकी बल्लभ शास्त्री साहित्य सम्मान" हेतु श्रीमती शिखा वार्ष्णेय (लन्दन) को उनकी कृति स्मृतियों में रूस के लिए 

2) "श्रीलाल शुक्ल व्यंग्य सम्मान" हेतु  श्री गिरीश पंकज (रायपुर , छतीसगढ़ ) को उनके व्यंग्य संग्रह ''हिट होने के फामूले''  के लिए ।

उपरोक्त सम्मान के अंतर्गत दोनों लेखकों को 2500/- नगद,सम्मान पत्र,श्रीफल,स्मृति चिन्ह,अंग वस्त्र आदि किसी विशिष्ट व्यक्ति द्वारा प्रदान किये जायेंगे ।

सम्मान समारोह की तिथि और स्थान की उद्घोषणा शीघ्र की जायेगी ।

गुरुवार, 16 फ़रवरी 2012

प्रब्लेस शिखर सम्मान की उद्घोषणा.....

जैसा कि विगत वर्ष 21 मई 2011   को प्रगतिशील  ब्लॉग लेखक संघ की ओर से यह घोषणा की गयी थी कि इस वर्ष 17 फरवरी को प्रब्लेस अपना  पहला वार्षिक महाधिवेशन मनायेगा जिसमें साहित्य और ब्लॉगिंग से संवंधित तीन शिखर सम्मान दिए जायेंगे इस सम्मान हेतु वर्ष-2010 -2011 में प्रकाशित कृतियों को चयन का आधार बनाया गया था मुझे ख़ुशी है कि इसके लिए कई अच्छे लेखकों की प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई, साथ ही कई महत्वपूर्ण सुझाव भी प्राप्त हुए हैं जिसके आधार पर शिखर सम्मान हेतु तीन लेखकों का चयन इस प्रकार किया गया है : 


1) "नागार्जुन जन्मशती कथा सम्मान" हेतु वर्ष-2011 में प्रकाशित दलित विमर्श पर आधारित उपन्यास "ताकि बचा रहे लोकतंत्र" के लेखक श्री रवीन्द्र प्रभात का चयन किया गया है 


2)"शमशेर जन्मशती काव्य सम्मान" हेतु वर्ष-2010 में प्रकाशित काव्य संग्रह "शब्दों का रिश्ता" की कवयित्री श्रीमती रश्मि प्रभा  का चयन किया गया है 


3)"प्रब्लेस चिट्ठाकारिता शिखर सम्मान" हेतु वर्ष-2011 में प्रकाशित पुस्तक "हिंदी ब्लॉगिंग:अभिव्यक्ति की नयी क्रान्ति" के संपादक द्वय श्री अविनाश वाचस्पति और श्री रवीन्द्र प्रभात का चयन  संयुक्त रूप से  किया गया है 


उपरोक्त सम्मान के अंतर्गत प्रत्येक सम्मान के लिए सृजनधर्मियों को 15000/- नगद,सम्मान पत्र,श्रीफल,स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र आदि किसी विशिष्ट व्यक्ति द्वारा प्रदान किये जायेंगे  


उल्लेखनीय है कि उपरोक्त तीनों शिखर सम्मान हेतु काफी मात्रा में प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई । कुछ लेखक अपनी प्रविष्टियों से चयन समिति का दिल जितने में सफल रहे हैं और प्रब्लेस ने उन्हें भी इस अवसर पर सम्मानित करने का फैसला किया है, जिनके नाम इस प्रकार है : 


1) "केदारनाथ जन्मशती साहित्य सम्मान" हेतु श्री अरविन्द श्रीवास्तव (मधेपुरा)
2) "गोपाल सिंह नेपाली जन्मशती काव्य सम्मान" हेतु श्री शहंशाह आलम (पटना)
3) "अज्ञेय जन्मशती पत्रकारिता सम्मान" हेतु डा. सुभाष राय (लखनऊ)


उपरोक्त सम्मान के अंतर्गत तीनों लेखकों को 5100/- नगद,सम्मान पत्र,श्रीफल,स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र आदि किसी विशिष्ट व्यक्ति द्वारा प्रदान किये जायेंगे  


इसके अलावा इस अवसर पर दो विशेष सम्मान विगत वर्ष हम सबका साथ छोड़ गए कविवर जानकी बल्लभ शास्त्री और व्यंग्यकार श्री लाल शुक्ल की स्मृति में प्रदान किये जायेंगे :

1) "जानकी बल्लभ शास्त्री साहित्य सम्मान" हेतु उद्घोषणा बाद में की जायेगी 
2) "श्रीलाल शुक्ल व्यंग्य सम्मान" हेतु उद्घोषणा बाद में की जायेगी


उपरोक्त सम्मान के अंतर्गत दोनों लेखकों को 2500/- नगद,सम्मान पत्र,श्रीफल,स्मृति चिन्ह,अंग वस्त्र आदि किसी विशिष्ट व्यक्ति द्वारा प्रदान किये जायेंगे  


उत्तर प्रदेश में चुनाव का माहौल होने के कारण ये सम्मान चुनाव बाद  मई के किसी कार्य दिवस में तहजीब की नगरी लखनऊ में प्रब्लेस के प्रथम वार्षिक महाधिवेशन में प्रदान किये जायेंगे  
सभी लेखकों को बधाईयाँ और शुभकामनाएं !


शुभेच्छु :
मनोज कुमार पाण्डेय
संयोजक : प्रब्लेस 

शनिवार, 21 मई 2011

साहित्य और ब्लॉगिंग हेतु तीन शिखर सम्मान

प्रगतिशील  ब्लॉग लेखक संघ एक ऐसा  अंतर्राष्ट्रीय मंच है जहां  हम आपके प्रगतिशील विचारों को सामूहिक जनचेतना से जोड़कर हिंदी की समृद्धि की दिशा में कार्य करते हुए उसे  एक नया आयाम देने की   कोशिश कर रहे है .....हम इस सामूहिक ब्लॉग से वरिष्ठ और अनुभवी चिट्ठाकारो को जोड़कर  उनके माध्यम से नए और प्रतिभावान लेखकों/चिट्ठाकारों को अंतर्राष्ट्रीय फलक पर खुलकर अपनी चिंतनधारा को प्रवाहित करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं !

इसके लिए हम समय-समय पर देश के प्रमुख शहरों में गोष्ठी/सेमीनार और कार्यशालाओं के 
आयोजन पर विचार कर रहे हैं, इन्ही उद्देश्यों की पूर्ति के अंतर्गत हम आगामी जुलाई-अगस्त महीने में प्रब्लेस के वार्षिक महाधिवेशन की तैयारियों में जुटे हैं ! यह एक दिवसीय अधिवेशन पटना या लखनऊ में आयोजित होंगे, जिसकी सूचना समय से दे दी जायेगी !
इस अवसर पर हम दो साहित्यिक विभूतियों के नाम पर क्रमश: फणीश्वरनाथ रेणु कथा सम्मान और आचार्य जानकीबल्लभ शास्त्री काव्य सम्मान देने पर विचार कर रहे हैं ! साथ ही सामाजिक जनचेतना से जुड़कर हिंदी ब्लॉगिंग को आयामित करने की दिशा में कार्य करने वाले ब्लॉगर हेतु प्रबलेस हिंदी ब्लॉग सम्मान देने पर भी विचार कर रहे हैं, जिसके अंतर्गत ११०००/- नगद, सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र आदि किसी विशिष्ट व्यक्ति द्वारा प्रदान किये जायेंगे !
फणीश्वरनाथ रेणु कथा सम्मान के लिए ग्रामीण शब्दावली में पारंगत एक ऐसे कथाकार-उपन्यासकार (पुरुष अथवा महिला )का चयन किया जाएगा, जिनके कथा संग्रह अथवा उपन्यास वर्ष-२०१० और २०११ के बीच प्रकाशित हुए हो !
आचार्य जानकीबल्लभ शास्त्री काव्य सम्मान के लिए एक ऐसे हिंदी कवि अथवा कवियित्री का चयन किया जाएगा, जिनके काव्य संग्रह वर्ष-२०१० और २०११ के बीच प्रकाशित हुए हो ! 
और प्रबलेस हिंदी ब्लॉग शिखर सम्मान के लिए ऐसे हिंदी ब्लॉगर (पुरुष या महिला ) का चयन किया जाएगा, जिनके हिंदी ब्लॉगिंग पर कोई सार्थक पुस्तक वर्ष-२०१० और २०११ के बीच प्रकाशित हुए हो !
तीनों सम्मान हेतु लेखक स्वयं अथवा लेखक के सृजनात्मक पक्ष से प्रभावित कोई भी व्यक्ति अनुमोदित कर सकता है , अनुमोदित पुस्तक प्रेषित करने की अंतिम तिथि है १५जून २०११ तथा प्रेषित करने का पता है :
मनोज कुमार पाण्डेय
संयोजक : प्रबलेस
फकीराना मिशन के उत्तर, बानूछापर, पो बानूछापर,
बेतिया,पश्चिम चंपारण-845438(बिहार)

अनुमोदित पुस्तक भेजने के बाद निम्नलिखित ई-मेल पर सूचना अवश्य प्रेषित करें :
 pragatishilblogar@gmail.com